घर पर समर्थन कार्यक्रम वृद्धजनों के लिए
अधिक समय तक घर पर ही रहना आसान बनाता है
घर पर समर्थन में निरंतर सेवाएं और
तीन अल्पकालिक मार्गपथ शामिल हैं
निरंतर सेवाओं में नियमित देखभाल और
दैनिक गतिविधियों के लिए सहयोग शामिल है
जैसे नर्सिंग, शावर लेना
और भोजन तैयार करना
अल्पकालिक मार्गपथों में शामिल हैं -
पुनर्स्थापनात्मक देखभाल मार्गपथ
जीवन-का-अंत मार्गपथ
और सहायक तकनीकी
एवं गृह संशोधन योजना
अल्पकालिक मार्गपथ
घर पर समर्थन की निरंतर सेवाओं के साथ में
या उनकी जगह पर काम करते हैं
पुनर्स्थापनात्मक देखभाल मार्गपथ
संबद्ध स्वास्थ्य और नर्सिंग सहायता को
थोड़े समय के लिए सुलभ कराता है
ताकि बीमार पड़ने या चोट लगने के बाद आपको ताकत और
आत्मविश्वास फिर से हासिल करने में मदद मिल सके
यदि आपको पहले से ही निरंतर सेवाएँ मिल रही हैं
तो यह मार्गपथ आपको साथ में ही सुलभ हो सकता है
लेकिन यदि घर में देखभाल आपके लिए नई बात है
तो आपको केवल इस मार्गपथ या निरंतर सेवाओं
के लिए ही स्वीकृति दी जा सकती है
जीवन-का-अंत मार्गपथ उन वृद्धजनों को समर्थन देता है
जिनके पास जीने के लिए तीन महीने या इससे कम समय है
और जो घर पर ही रहना चाहते हैं
प्रियजनों के इर्द-गिर्द
और जानी-पहचानी
सुविधाओं के साथ
यह राज्य सरकार द्वारा निधीकृत प्रशामक
देखभाल के साथ में काम करता है
जिसमें व्यक्तिगत देखभाल
घर के कामों में सहायता और नर्सिंग
के लिए तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है
यह मार्गपथ घर पर समर्थन की
निरंतर सेवाओं की जगह पर है
सहायक तकनीकी एवं
गृह संशोधन योजना में
उपकरणों और घरेलू संशोधनों के लिए
निधि उपलब्ध कराई जाती है
जैसे रैंप्स और ग्रैब रेल्स
ताकि आपके लिए आकलन की गई आवश्यकताएं पूरी हो सकें
आपके घर को अधिक सुरक्षित बनाने और उसमें
आसानी से चलने-फिरने में मदद करने के लिए
आप निरंतर सेवाओं और अन्य मार्गपथों
के साथ में इस वित्तीय सहायता का
उपयोग कर सकते हैं
घर पर समर्थन चयन
स्वतंत्रता और जीवन की गुणवत्ता के बारे में है
और अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त करें:
MyAgedCare.gov.au/SupportAtHome
या 1800 200 422 पर कॉल करें