प्रदाताओं के लिए Support at Home का अवलोकन

यह वीडियो प्रदाताओं और वृद्ध देखभाल में काम करने वाले लोगों के लिए उपयुक्त Support at Home [घर पर समर्थन] का अवलोकन देता है।

02:36

1 नवंबर 2025 से शुरू होने वाला एक नया कार्यक्रम, 

जिसे Support at Home कहा जाता है, 

वृद्धजनों को अधिक लंबे समय तक घर पर स्वतंत्र रूप से रहने में सहायता देगा।

Home Care Packages और अल्पकालिक पुनर्स्थापनात्मक देखभाल कार्यक्रमों की जगह पर

Support at Home सेवाओं, उपकरणों 

और घरेलू संशोधनों के लिए बेहतर एक्सेस देगा।

वृद्धजनों को स्वस्थ, सक्रिय और 

अपने समुदाय से जुड़ा हुआ बनाए रखने में सहायता।

Commonwealth Home Support Program जारी रहेगा।

1 जुलाई 2027 के बाद इसका पारगमन 

Support at Home में हो जाएगा।

Support at Home की मुख्य विशेषताओं में शामिल हैं: 

अधिक निधीकरण के साथ ऊंचे स्तरों की देखभाल की एक्सेस में बढ़ौत्तरी।

प्रतिभागियों के लिए सबसे अच्छे परिणाम हासिल करने में सहायता के लिए देखभाल साझेदार।

नैदानिक सेवाओं के लिए प्रतिभागियों की ओर से कोई योगदान नहीं।

अधिक जल्दी समर्थन और कम प्रतीक्षा अवधियाँ।

सहायक प्रौद्योगिकी और घरेलू संशोधनों के लिए अग्रिम निधीकरण के साथ निवारक देखभाल।

16 सप्ताहों के समर्थन के साथ विस्तारित पुनर्स्थापनात्मक देखभाल मार्गपथ।

एक नया जीवन-का-अंत मार्गपथ, जो जीवित रहने के लिए तीन महीनों से कम अवधि वाले वृद्धजनों के लिए अधिकतम $25,000 प्रस्तुत करता है।

1 नवंबर 2025 से 

हरेक Support At Home प्रतिभागी के पास अपनी सभी सेवाओं के प्रबंधन,

बजट और प्रौद्योगिकी या घरेलू संशोधनों में सहायता के लिए एक सेवा प्रदाता होगा।

1 नवंबर 2025 से प्रदाता 

सेवाओं के शुल्क तय करेंगे, 

और 1 जुलाई 2026 के दिन सरकार द्वारा नियत 

शुल्क-सीमाएँ प्रभावी होंगी।

अब तीन संसाधन उपलब्ध हैं, 

जो Support at Home में पारगमन में प्रदाताओं की सहायता करते हैं।

Support at Home कार्यक्रम मैन्युअल, 

Support at Home प्रदाता पारगमन संदर्शिका 

और Support at Home दावे एवं भुगतान व्यवसाय नियम मार्गदर्शन 

अब health.gov.au वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

सभी प्रदाताओं को अपने Home Care Package सेवार्थियों से संपर्क करके अपनी देखभाल 

योजनाओं की समीक्षा करना तथा यह सुनिश्चित करना होगा कि Support at Home सेवाओं के 

शुरू होने के दिन से पूर्व या उस दिन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

और अधिक जानकारी के लिए health.gov.au/support-at-home पर जाएँ।

Video type:
Story
Publication date:
Date last updated:

Help us improve health.gov.au

If you would like a response please provide an email address. Your email address is covered by our privacy policy.