COVID-19 रोग कोरानावायरस, SARS-CoV-2 द्वारा पैदा होता है।
COVID-19 के वेरिएंट (प्रकारों) का उभरना जारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) चिंताजनक और रूचि वाले प्रकारों पर नज़र रखने के लिए जिम्मेदार है।
ऑस्ट्रेलिया में चिंताजनक प्रकारों के बारे में और अधिक सीखें।
वर्तमान स्थिति
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 11 मार्च 2020 को नोवेल कोरानावायरस (COVID-19) को एक विश्व-व्यापी महामारी घोषित किया।
COVID-19 महामारी की घोषणा अभी भी सक्रिय है।
महामारी के और इस बारे में और अधिक सीखें कि हम इसका प्रबंध कैसे कर रहे हैं।
लक्षण
COVID-19 रोग कोरानावायरस, SARS-CoV-2 द्वारा पैदा होता है।
COVID-19 के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक अलग-अलग हो सकते हैं।
कुछ लोग आसानी से रिक्वर हो जाते हैं जबकि दूसरे लोग बहुत बीमार पड़ जाते हैं। यदि COVID-19 के लिए आपका टेस्ट परिणाम पॉज़िटिव आता है तो आप निम्न लक्षणों का अनुभव कर सकते/ती हैं:
- बुखार
- खांसी
- गले में दर्द
- सांस फूलना।
और अधिक जानकारी के लिए, COVID-19 के लक्षणों की पहचान करने से सम्बन्धित हमारा तथ्य पत्र देखें।
कुछ लोगों को किसी भी लक्षण का अनुभव नहीं होता है (अर्थात वे लक्षणहीन होते हैं) परन्तु फिर भी वे वायरस आगे फैला सकते हैं।
लम्बी अवधि के प्रभाव
अधिकांश लोग जिनका COVID-19 के लिए टेस्ट परिणाम पॉज़िटिव आता है, वे पूरी तरह रिक्वर कर जाते हैं, परन्तु कुछ लोगों में लांग COVID विकसित हो सकता है।
लांग COVID के लक्षण COVID-19 के लक्षणों से अलग हो सकते हैं। आप इन लक्षणों का अनुभव कर सकते/ती हैं:
- अत्यंत थकावट (थकान)
- सांस फूलना, दिल में घबराहट होना, सीने में दर्द या अकड़न
- स्मरण-शक्ति और ध्यान देने से जुड़ी समस्याएँ
- स्वाद और गंध में बदलाव
- जोड़ों और मासपेशियों में दर्द।
कभी-कभी ये लक्षण सप्ताहों या महीनों तक रह सकते हैं।
लांग COVID के बारे में और अधिक जानें।