नमस्ते, मेरा नाम साक्षी है और मैं एक डॉक्टर हूँ।
हम आपको COVID-19 टीकों के काम करने के तरीके के बारे में समझाएँगे।
टीकों को आपके शरीर में इंजेक्ट किया जाता है।
इनसे आपके शरीर में से कुछ भी निकाला नहीं जाता है
और वे आपकी जीन्स या डीएनए को बदलते नहीं हैं।
COVID-19 के टीके आपके शरीर को COVID-19 वायरस की पहचान
करना और उसका सामना करना सिखाते हैं। इनमें COVID-19 नहीं होता है,
और टीके लगाए जाने से आपको COVID-19 नहीं हो सकता है।
सिरदर्द या मांसपेशियों में दर्द जैसे हल्के साइड इफेक्टों
का मतलब है कि टीका काम कर रहा है।
COVID-19 के टीके गंभीर रूप से बीमार पड़ने और मृत्यु से बचाव करते हैं।
हर कोई टीका लगवाकर अपने परिवार और समुदाय की
सुरक्षा में अपनी भूमिका निभा सकता है।
COVID-19 के टीकों के बारे में और अधिक जानकारी के लिए
health.gov.au/covid19-vaccines पर जाएँ या
नेशनल कोरोनावायरस हेल्पलाइन को 1800 020 080 पर कॉल करें।
अनुवाद और दुभाषिया सेवाओं के लिए 131 450 पर कॉल करें।